फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demanding the removal of the clerk insisted on teacher

लिपिक को हटाने की मांग पर अड़े शिक्षक

Fri, 06 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 06 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Demanding the removal of the clerk insisted on teacher
लिपिक को हटाने की मांग पर अड़े शिक्षक । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्राथमिक शिक्षकों ने गुरुवार को भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि जब तक लिपिक को हटाया नहीं जाएगा तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अम्बिका देवी यादव और संरक्षक गंगा प्रसाद यादव के नेतृत्व में मेंहदावल तहसील क्षेत्र के शिक्षक सुबह बीएसए दफ्तर पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि बीएसए दफ्तर में कार्यरत एक बाबू की मनमानी से शिक्षक परेशान है, कई बार बीएसए और जिलाधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में धरना-प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दिया कि यह धरना तब तक चलेगा, तब तक लिपिक को यहां से हटाया नहीं जाता। धरना के दौरान जयराम वर्मा, विजय नाथ यादव,ओम प्रकाश यादव, जवाहर लाल गुप्ता, रामनाथ यादव,  शिवानंद मिश्र, शुएब अहमद, मुरलीधर शर्मा, राधेश्याम ओझा, मजीर्बुरहमान, रमेश चंद्र, उदय शंकर सिंह, विनय कुमार दुबे, राम शरन यादव, मेराज अहमद, मीरा भारती, बृजभूषण यादव, संतकुमार मिश्र, शिवचरन गुप्ता, शशिकला यादव, चंद्रकला देवी, माधुरी देवी, अमरेश चौधरी, अजय नाथ सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed