फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand to relieve secondary school teachers engaged in BLO duties.

Sant Kabir Nagar News: बीएलओ ड्यूटी में लगे माध्यमिक शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग

Sat, 13 Dec 2025 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to relieve secondary school teachers engaged in BLO duties.
संतकबीरनगर। शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ व वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद से मिला।
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि बीएएलओ की ड्यूटी में लगाए गए सभी माध्यमिक शिक्षकों को तुरंत कार्यमुक्त किया जाए। भविष्य में उन्हें पुनः इस प्रकार की ड्यूटी में कदापि ना लगाई जाए। उनके कार्य मुक्त होने से माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बजट के बावजूद डीए का भुगतान नहीं हो पा रहा हैं, जिस पर उन्होंने कहा कि सभी 34 विद्यालयों का बिल कोषागार भेजा गया है। बिल में कुछ त्रुटि थी, जिसे ठीक करा कर पुनः भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार देर शाम तक भुगतान कर दिया जाएगा। नेताओं ने प्रतिमाह विलंब से वेतन मिलने पर आपत्ति जताई तो दोनों अधिकारियों ने कहा कि विद्यालय समय से बिल प्रस्तुत नहीं करते हैं जिससे वेतन भुगतान में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed