{"_id":"6a51347e2ecb2508b4013f4f","slug":"demand-for-two-lakh-rupees-and-a-car-as-dowry-married-woman-thrown-out-of-the-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153611-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग, विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग, विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने पति समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी कंचन शर्मा की शादी एक दिसंबर 2021 को सिद्धार्थ विश्वकर्मा से हुई। आरोप है कि शादी के करीब एक माह बाद से पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननदों तथा अन्य रिश्तेदारों ने कम दहेज का ताना देते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बाद में उसे मुंबई ले जाया गया, जहां भी उसके साथ मारपीट की गई। पति पर शराब पीकर मारपीट करने और कई बार भोजन तक न देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता का कहना है कि परिवार और पंचायत स्तर पर कई बार समझौते का प्रयास हुआ, लेकिन आरोपियों का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि 27 नवंबर 2025 को ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये और कार लाने की मांग करते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक उसे घर में नहीं रखा जाएगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
किसी तरह मायके पहुंची पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई और बाद में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सिद्धार्थ विश्वकर्मा, सास मालती, ससुर कांतिलाल विश्वकर्मा, जेठ, जेठानी, तीन ननदों तथा एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।