फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand for nine lakhs, got only seven thousand books

मांग नौ लाख की, मिलीं सिर्फ सात हजार किताबें

Wed, 03 Aug 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demand for nine lakhs, got only seven thousand books
मांग नौ लाख की, मिलीं सिर्फ सात हजार किताबें
विज्ञापन

किताबों की ढुलाई का नहीं हुआ टेंडर
विद्यार्थियों को किताबों के लिए करना होगा इंतजार
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के एक लाख 67 हजार विद्यार्थियों के लिए नौ लाख किताबों की मांग शासन को भेजी गई थी। जुलाई बीत गया, लेकिन सात हजार किताबें ही मिली हैं। बिना किताब के विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। किताबों की ढुलाई का टेंडर भी नहीं हो पाया है।
जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 805 प्राथमिक, 192 उच्च प्राथमिक और 250 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। 34 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है।
विज्ञापन

इन विद्यालयो में कुल नामांकन एक लाख 67 हजार के करीब है। इन विद्यार्थियों के लिए नौ लाख पुस्तकों की डिमांड शासन को भेजी गई थी। कक्षा एक के लिए 22,400, कक्षा दो के लिए 24,022, कक्षा तीन के लिए 98,785, कक्षा चार के लिए 1,31,930, कक्षा पांच के लिए 98,228, कक्षा छह के लिए 1,68,704, कक्षा सात के लिए 1,60,371, कक्षा आठ के लिए 1,18,664 किताबें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई से नया सत्र शुरू हो चुका है। अब तक मात्र सात हजार किताबें जिले को मिल पाई हैं। जो किताबे मिली हैं उन्हें विद्यालय तक पहुंचाया नहीं जा सकता, क्योंकि किताबों की ढुलाई का टेंडर हो ही नहीं पाया है। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि डिमांड के सापेक्ष सात हजार किताबें मिली हैं। उन्हें जल्द ही विद्यालयों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed