फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   demand 48000 doge sent 8600 vaccine

48 हजार वैक्सीन की डिमांड, मिली 8600

Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
demand 48000 doge sent 8600 vaccine
48 हजार वैक्सीन की डिमांड, मिली 8600
विज्ञापन

जिले में खत्म हो गई थी कोरोना की वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म हो गई थी। रविवार को शासन से 8600 डोज वैक्सीन मिली है। इसके बाद अब सोमवार को टीकाकरण का कार्य तेजी से होगा। स्वास्थ्य महकमे ने शासन से 48 हजार डोज वैक्सीन की डिमांड की है।
जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक कोरोनारोधी टीकाकरण का कार्य किया जाता है। किसी दिन में चार हजार लक्ष्य तो किसी दिन छह हजार लक्ष्य टीकाकरण का होता और लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया जाता है। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी सांथा, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बघौली, पीएचसी बेलहर, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर लगातार टीकाकरण का कार्य हो रहा है। जिले में शनिवार को वैक्सीन खत्म हो गई थी। सोमवार को वैक्सीन न होने से टीकाकरण कार्य होना संभावित नहीं था। इसी दौरान रविवार को शासन से 8600 डोज कोरोना की वैक्सीन जिले में आ गई। वैक्सीन आने से अब सोमवार को टीकाकरण कार्य में तेेजी आएगी।
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म हो गई थी। रविवार को 8600 डोज वैक्सीन मिली है। शासन में 48 हजार डोज वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है, उम्मीद है कि दो दिन में सभी वैक्सीन जिले को मिल जाएगी। जिससे युद्ध स्तर पर टीकाकरण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed