फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deliberations on ensuring the peaceful conclusion of the Kanwar Yatra

Sant Kabir Nagar News: कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर मंथन

Tue, 28 Jul 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on ensuring the peaceful conclusion of the Kanwar Yatra
संतकबीरनगर। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र ने सोमवार रात में थाना धनघटा और महुली की संयुक्त समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों की जांच, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट और नोटिसों की तामील, सीएम डैशबोर्ड, ई-समन, साइबर अपराधों की रोकथाम, जनसुनवाई और कम्युनिटी पुलिसिंग की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी मामलों में तेजी और गुणवत्ता के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया। कांवड़ यात्रा को लेकर यात्रा मार्गों की सुरक्षा, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमानुसार संचालन के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
विज्ञापन

सीओ ने थाना प्रभारियों को स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मंदिर प्रबंधन समितियों और स्वयंसेवी संगठनों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्थिति का समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए और पुलिस का व्यवहार आमजन व श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र एवं सहयोगात्मक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की प्राथमिकताओं तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed