{"_id":"6aa1a6f3881289b5da0337a3","slug":"deliberations-held-to-make-the-e-summons-system-effective-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-156968-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ई-समन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ई-समन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए किया मंथन
विज्ञापन
महुली। पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए थाना महुली पुलिस ने सराहनीय पहल की है। थाने पर ई-समन सेल प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी ने समस्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें कर्मचारियों ने ई-समन प्रक्रिया के दौरान आ रही समस्याओं को रखा। इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी ने गंभीरता से सुनते हुए उनका मौके पर ही समाधान कराया और ई-समन को सरल, व्यवस्थित व समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि तकनीक तभी सफल है जब उसका उपयोग जिम्मेदारी और तत्परता से किया जाए।
थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि सभी कर्मचारी ई-समन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करें। आपसी समन्वय बनाए रखें और कोई तकनीकी दिक्कत आने पर उसे अधिकारियों को अवगत कराएं। संवादे