फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deadly attack on young man with sharp weapon, serious

Sant Kabir Nagar News: युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर

Fri, 03 May 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man with sharp weapon, serious
- मेंहदावल क्षेत्र के बेलौहा गांव का मामला, केस दर्ज
विज्ञापन

- दबंगों ने धारदार हथियार से सिर पर किया वार, उंगली भी काटी
संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र के उतरी क्षेत्र में स्थित बेलौहा ग्राम पंचायत में समारोह से लौट रहे एक युवक पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए मेंहदावल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर स्थिति देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। युवक की स्थिति गंभीर बनी है। इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
मेंहदावल क्षेत्र के बेलौहा गांव निवासी अमित यादव पुत्र राम विजय यादव बुधवार की देर रात 10 बजे गांव में ही आयोजित एक पार्टी में खाना खाने गए थे। वह लौट रहे थे कि गांव के ही निवासी दीपक निषाद पुत्र नंदलाल व श्रीनेद्र साहनी पुत्र बसंत ने अमित को पकड़ लिया। पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से सिर से वार किया। जिसमें अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने युवक की उंगली भी काट दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वर्तमान समय में जिला अस्पताल पर युवक का उपचार चल रहा है। इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed