{"_id":"6730f4c86a794dfa410b6944","slug":"deadly-attack-on-former-head-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123612-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
Sun, 10 Nov 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
- बखिरा क्षेत्र के परसामाफी गांव का मामला
बखिरा। पुरानी रंजिश में रविवार को पूर्व प्रधान पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। इसे पूर्व प्रधान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधान के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला करने सात नामजद व चार पांच अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
मो. शाहिद पुत्र नवी मोहम्मद निवासी परसामाफी का आरोप है कि मुकदमे की पुरानी रंजिश की वजह से गांव निवासी नूर मोहम्मद, सकरुनिशां व जन्तुफिरदौस उसके पिता नवी मोहम्मद को लगातार जान से मारने की धमकी देते रहते है। 10 नवंबर की सुबह 5.30 बजे उसके पिता टहलने गए थे। गांव के कब्रिस्तान के निकट पहुंचने पर पहले से ही घात लगाकर बैठे मकसूद, मंजूर, इश्तियाक, मंसूर व चार पांच अज्ञात लोग जान से मारने की नीयत से एक राय होकर लोहे की रॉड, सारिया लेकर गाली देते हुए हमला कर दिए व जमकर मारे-पीटे। पिता को मृतक समझकर आरोपी केस करने पर हत्या करने की धमकी देते हुए चले गए। इस हमले में उसके पिता का पैर कई जगह से टूट गया है व काफी चोट आई है।
पुलिस ने पीड़ित मो. शाहिद की शिकायत पर मकसूद, मंजूर, इश्तियाक, मंसूर, नूर मोहम्मद, सकरुंनिशां, जन्तुफिरदौस निवासीगण परसामाफी व चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।