फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   deadbody found in river

नहर में मिला युवक का शव

Sat, 10 Sep 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
deadbody found in river
नहर में मिला युवक का शव
विज्ञापन

- नित्यक्रिया के लिए गया था, मिर्गी की थी बीमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। नित्यक्रिया के लिए गए सांड़ा गांव निवासी युवक की शुक्रवार को नहर में लाश मिली। सूचना पर आसपास के ग्रमीणों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से दिव्यांग था और मिर्गी की बीमारी थी।
एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि सांड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय मुख्तार अहमद पुत्र इकबाल बृहस्पतिवार की देर शाम घर से नित्यक्रिया के लिए नहर की ओर गया था। काफी देर बाद तक जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर परिजन घर लौट आए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने नहर में युवक की लाश देख कर शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकवालया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने शव की शिनाख्त मुख्तार अहमद के रूप में की। पीड़ित परिजनों ने बताया कि मुख्तार अहमद को मिर्गी की बीमारी थी। नित्य क्रिया के लिए बेटा गया था। आशंका है कि उसी दौरान मिर्गी का दौड़ा पड़ने से नहर में डूब गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed