{"_id":"674b4ad596781b5997014fe8","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-on-the-side-of-railway-track-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124705-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लापता युवक का रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लापता युवक का रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव
Sat, 30 Nov 2024 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
- शहर के बेलदारी टोला का रहने वाला है युवक, शुक्रवार को मोहल्ले के दो युवकों के साथ निकला था
संतकबीरनगर। शहर के गायत्री मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को सुबह 8:00 बजे सभासद विपिन जायसवाल निवासी बरदहिया बाजार ने सूचना दिया कि बरदहिया बाजार गोशाला मार्ग पर खलीलाबाद-गोरखपुर रेलवे लाइन की पटरी पर एक युवक मृत अवस्था में गिरा पड़ा है। देखने से लग रहा है कि खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन से देर रात्रि अथवा भोर में गिरा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त शुरू हुई। मृतक युवक की पहचान शहर के बेलदारी टोला निवासी सुनील कुमार (32) पुत्र स्वर्गीय लालजी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक शुक्रवार की सुबह दस बजे मोहल्ले के दो युवकों के साथ निकला था। इसके बाद से ही वह लापता था। काफी खोजबीन व तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
कोतवाल ने बताया कि युवक की पहचान होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे स्थानीय सभासद ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- अजीत चौहान, सीओ सिटी