फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of missing youth found in bush, fear of murder

Sant Kabir Nagar News: लापता युवक का झाड़ी में मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 27 Mar 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in bush, fear of murder
मगहर। लापता युवक का सोमवार को रसूलपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक के किनारे झाड़ी में शव मिला। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ ही मगहर चौकी के पुलिस कर्मी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान थे। पीड़ित परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होना मान रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस की नजर टिकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया के टोला छितौना निवासी 23 वर्षीय मनीष निषाद मजदूरी करते थे। शनिवार की देर शाम काम करके मनीष घर लौटे और भोजन करके छत पर सो रहे थे। रविवार की सुबह परिजन उन्हें चाय देने गए तो वह छत पर नहीं मिले। परिजन काम पर जाने की बात समझकर चुप बैठ गए। रविवार की देर शाम तक जब मनीष घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की। उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को खलीलाबाद और मगहर रेलवे स्टेशन के बीच रसूलपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक के किनारे झाड़ी में युवक का शव कुछ लोगों ने देखा और शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में रेलवे की सूचना पर मगहर चौकी इंचार्ज रजनीश राय और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पीड़ित परिजनों ने शव की पहचान घर से लापता बेटे मनीष निषाद के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीष अविवाहित थे और मोबाइल पर किसी युवती से अक्सर बातचीत करते थे। परिजनों ने बेटे की हत्या करके शव को ट्रैक के किनारे झाड़ी में फेंके जाने की आशंका जाहिर की। चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में देखा गया कि युवक के शरीर के विभिन्न हिस्से में चोट के निशान थे। इससे प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। वैसे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक का मोबाइल फोन मिला है। नंबर को सर्विलांस पर भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed