{"_id":"624c8c465aed15337b1f3a9d","slug":"dead-body-of-a-person-found-near-sanda-canal-khalilabad-news-gkp432331226","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ा नहर के पास मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ा नहर के पास मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
सांड़ा नहर के पास मिला व्यक्ति का शव
बेलहर। सोमवार देर शाम क्षेत्र के सांड़ा स्थित नहर के पास युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आधार कार्ड से शव की पहचान 45 वर्षीय अशरफ अली के रूप में हुई।
एसओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सांडा नहर के पास से युवक का शव बरामद किया गया। नहर पर युवक की साइकिल मिली। युवक के पास से आधार कार्ड मिला। उसके आधार पर शव की पहचान 45 वर्षीय अशरफ अली निवासी लकरी, सीवान, बिहार के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि तीन-चार दिन पूर्व अशरफ बेलहर क्षेत्र में मजदूरी करने आए थे। शाम को साइकिल से कहीं जा रहे थे। बाद में उनका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।