{"_id":"625c4a7d844c093c74176bd8","slug":"dead-body-has-police-custdy-khalilabad-news-gkp433698528","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार को ले जाया जा रहा था शव, रास्ते से पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार को ले जाया जा रहा था शव, रास्ते से पुलिस ने कब्जे में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम संस्कार को ले जाया जा रहा था शव, रास्ते से पुलिस ने कब्जे में लिया
- संदिग्ध हाल में युवक की हुई मौत
- पीड़ित पत्नी ने डायल 112 पर दी थी पुलिस को सूचना
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है पुलिस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के बलही गांव के रहने वाले एक युवक की रविवार को दोपहर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शाम को परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए बिडहर घाट ले जा रहे थे। इधर, पत्नी ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने रास्ते में शव को रुकवा कर कब्जे में ले लिया। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
बलही गांव निवासी 27 वर्षीय पवन पुत्र गंगाराम मजदूरी करते थे। पिता गंगाराम ने बताया कि रविवार को दोपहर में बेटा पवन मजदूरी कर शराब के नशे में घर आया। बहू मायके गई थी। बेटे ने फोन पर पत्नी से बातचीत की। कुछ देर बाद मां जब कमरे में गई तो देखा कि पवन का शव फंदे से लटक रहा था। शव को नीचे उतरा गया, लेकिन तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना धनघटा क्षेत्र के डुहिया गांव के रहने वाले बेटे के ससुर हरिराम और बहू रंजू को दिया गया। आरोप है कि लोग आने से इंकार कर दिए। काफी देर तक बहू और ससुर का इंतजार करने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने बिडहर घाट ले जा रहे थे। उमरिया और बिडहर घाट के बीच पुलिस ने रोककर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को महुली थाने भिजवा दिया। मृतक की पत्नी रंजू का रो- रोकर बुरा हाल था। उसके पास चार वर्षीय बेटी पायल, तीन वर्षीय बेटी अंतिमा और दो वर्षीय बेटी पलक है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि पीड़ित पत्नी ने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। संदिग्ध मौत होने की वजह से शव को कब्जे में ले लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।