{"_id":"5e3ef6838ebc3ee5af3ed3ba","slug":"dead-body-found-in-the-garden-khalilabad-news-gkp340327774","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में बागीचे में मिली वृद्घ की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में बागीचे में मिली वृद्घ की लाश
विज्ञापन

लोहरैया(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के बंसवारी गांव के पास स्थित बाबा बैजूनाथ बागीचे में शनिवार की सुबह संदिग्ध हाल में एक वृद्व की लाश मिली। सूचना के बाद आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त बड़गो गांव निवासी 75 वर्षीय बृजेश राय के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़गो निवासी 75 वर्षीय बृजेश राय उर्फ बदऊ राय परिवार में अकेले थे। एक बेटी है, जो ससुराल में रह रही हैं। गांव वालों का कहना हैं कि बृजेश राय हमेशा इधर-उधर घूमते रहते थे। शनिवार की सुबह करीब दस बजे बसवारी गांव के कुछ युवक बाबा बैजूनाथ धाम बागीचे में गए तो पेड़ के नीचे बृजेश राय की लाश दिखी। युवकों ने शोर मचाया तो बड़गो व बसवारी गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। बृजेश राय की मौत का कारण क्या है, इसका पता नहीं चल पाया। बसवारी गांव पुलिस चौकी इंचार्ज आरके गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।