{"_id":"65efe561a749d142b80ec39a","slug":"dead-body-found-in-kuano-river-not-identified-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111168-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कुआनो नदी में मिला शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कुआनो नदी में मिला शव, शिनाख्त नहीं
Tue, 12 Mar 2024 10:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के महेश्वरपुर गांव के पास का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के महेश्वरपुर गांव के बगल में कुआनो नदी में सोमवार को एक शव मिला। जिसे देखकर ग्रामीण शोर मचाने लगे। घटना की सूचना निकट के पौली चौकी पर ग्रामीणों ने कराई। घटना सोमवार के देर शाम की है।
महेश्वरपुर गांव के बगल में कुआनो नदी में ग्रामीणों ने कुछ बहता हुआ देखा। जिस पर वह नदी के किनारे पहुंचे तो उन्हें एक उतराता हुआ शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर चौकी प्रभारी अमित कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई में पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। हालांकि शव की पहचान नहीं की जा सकी है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव देखने से 32 से 34 वर्ष का युवक लग रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।