{"_id":"5c34e569bdec2256d06c7556","slug":"day-luncheon-demonstration-the-voice-of-the-lofty-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर चला धरना-प्रदर्शन, हक के लिए बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर चला धरना-प्रदर्शन, हक के लिए बुलंद की आवाज
Tue, 08 Jan 2019 11:31 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
दिनभर चला धरना-प्रदर्शन, हक के लिए बुलंद की आवाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने निश्चित मानदेय व राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग के लिए जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर से जुलूस निकाला।
जुलूस बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर चौक, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। आशा कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेड यूनियन के नेता शिव कुमार गुप्ता, हरजीत कौर, सुनीता मोदनवाल, शकुंतला संजू प्रभा आदि मौजूद थीं। इसके साथ ही ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष श्यामजी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान ईश्वर पाठक, नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, फूलदेव आदि मौजूद रहे। उधर, कलेक्ट्रेट पर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल किया जा रहा है। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विजय लक्ष्मी, तारा देवी, उर्मिला देवी, शशि प्रभा, बसंती देवी आदि मौजूद रहीं।