{"_id":"687a8d76ee9a7bf90800c729","slug":"daughters-will-also-receive-education-in-space-science-in-the-astronomy-lab-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135717-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एस्ट्रोनॉमी लैब में अंतरिक्ष विज्ञान की भी शिक्षा ग्रहण करेंगी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एस्ट्रोनॉमी लैब में अंतरिक्ष विज्ञान की भी शिक्षा ग्रहण करेंगी बेटियां
Fri, 18 Jul 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अब कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भी विज्ञान के होनहार तैयार होंगे। सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में एस्ट्रोनॉमी लैब बनाने का फैसला किया है। जिले के सभी विद्यालयों में एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना होगी। लैब में विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियां ब्रह्मांड के रहस्यों के राज खोलेंगी। शासन से अनुमति मिलते ही लैब की स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा।
जिले में सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें सात सौ से छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिले के चार केजीबीवी विद्यालयों को उच्चीकृत भी किया गया है, जिससे छात्राओं को इंटर की पढ़ाई के लिए दूसरे विद्यालयों की दौड़ न लगानी पड़े। छात्राओं को केजीबीवी में हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विद्यालय में एक स्कूल, एक खेल योजना के साथ ही सीसीटीवी, ओपन जिम के साथ ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। अब शासन स्तर से सभी केजीबीवी में एस्ट्रोनॉमी लैब बनाने की तैयारी की जा रही है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी), शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार ने मंजूरी भी दे दी है।
विज्ञापन
लैब से छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान और खगोल विज्ञान के हर पहलू का सजीव चित्रण देखने को मिलेगा और छात्राएं ब्रह्मांड के रहस्यों के राज भी खोल सकेंगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को चार लाख रुपये का बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कोट
सरकार सभी केजीबीवी में एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना कराने जा रही है। जल्द ही एस्ट्रोनॉमी लैब बनाने के लिए शासन स्तर से निर्देश मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद लैब बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
-अमित कुमार सिंह, बीएसए