फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Daughter killed by car, mother injured

Sant Kabir Nagar News: कार की चपेट से बेटी की मौत, मां घायल

Sun, 26 Mar 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Daughter killed by car, mother injured
धनघटा। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर महुली क्षेत्र के भिटनी चौराहे के पास रविवार को कार की चपेट में आने से साइकिल सवार बेटी की मौत हो गई। साइकिल पर पीछे बैठी मां घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के सलाहाबाद की रहने वाली 14 वर्षीय सुधि पुत्री अयोध्या रविवार को साइकिल पर अपनी 40 वर्षीय मां कमलावती देवी को बैठाकर महुली क्षेत्र के जसोवर में सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। मां-बेटी भिटनी गांव के चौराहे के पास पहुंची थीं। उसी दौरान सामने से तेज गति से गुजरी कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मां-बेटी सड़क पर गिरकर घायल होकर तड़प रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार, जिस कार से हादसा हुआ, उसी के चालक ने घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया। सलाहाबाद के अंगद, पराग आदि ने बताया कि जिला अस्पताल में देखते ही डॉक्टरों ने सुधि को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता लुधियाना में मजदूरी करते हैं। वह लुधियाना से चल दिए हैं। सुधि परिवार की इकलौती बेटी थी। उसके इकलौते 17 वर्षीय भाई शुभम का रो-रो कर बुरा हाल था। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि सुधि का शव पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed