फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dastak campaign will start from today, teams will knock at every door

Sant Kabir Nagar News: आज से चलेगा दस्तक अभियान, घर-घर दस्तक देंगी टीमें

Thu, 10 Jul 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 10 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dastak campaign will start from today, teams will knock at every door
संतकबीरनगर। इस समय विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। शुक्रवार से दस्तक अभियान की शुरूआत होगी। इस दौरान फ्रंट लाइन वर्कर घर-घर दस्तक देंगी और बुखार, टीबी, कुष्ठ, कुपोषण के मरीजों को चिह्नित करेंगी। इसके साथ ही लोगों के घरों में मच्छरों के पनपने की जगहों की खोजबीन की जाएगी। जिन घरों पर टीमें जाएंगी वहां पर स्टीकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई माह में चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान 11 से 31 जुलाई के बीच दस्तक अभियान चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्लान के अनुसार घर-घर जाएंगी। यह प्रशिक्षित फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण व उपचार की जानकारी प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान के तहत कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों का चिह्नीकरण कर सूचीबद्ध करेंगी। इसमें बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) टीबी, कुपोषण और कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करेगी। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान को लेकर तैयारियां पूरी की ली गई हैं। इसके लिए जिले में 1957 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षण के लिए यूनिसेफ और डब्लूएचओ के कोआर्डिनेटरों के साथ ही अन्य टीमें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीज मिलने पर टीमें उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजेंगी, जहां उनका इलाज किए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed