{"_id":"6749faa1c69637668c0b5e0c","slug":"dangerous-star-passes-over-adjacent-transformer-roof-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124658-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक : बगल में ट्रांसफाॅर्मर छत के ऊपर से गुजरा तारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक : बगल में ट्रांसफाॅर्मर छत के ऊपर से गुजरा तारा
Fri, 29 Nov 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। सांथा विकास खंड के बेलवा मिश्र गांव में एक परिवार के घर के उपर से ग्यारह हजार वोल्टेज का नंगा तार खींचा गया है। जिसका ट्रांसफाॅर्मर भी बगल में ही लगा है।
जबकि अगल बगल काफी जगह भी है। लेकिन जगह बदला नहीं गया। जबकि बिजली की चपेट में आ जाने से एक वर्ष पूर्व एक युवक की मौत भी हो गई थी। बार-बार आग लगने से घर में क्षति पहुंची है, लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि बेलवा मिश्र गांव निवासी असरुन्निशा पत्नी अशरफ अली के घर के बीचो बीच ग्यारह हजार का हाईवोल्टेज तार गया हुआ है। जिसके चपेट में आ जाने से एक वर्ष पूर्व गयासुद्दीन पुत्र नबी रजा का शादी के दिन ही मौत हो गई थी। इसके अलावां दो बार शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिससे घर में रखा सामान जल गया था। जिसके बाद से ही पीड़ित परिवार सदमें में है।
विज्ञापन
तार हटवाने के लिए ग्राम प्रधान अतीक अंसारी ने प्रयास भी किया, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण इसे नहीं हटाया गया। जबकि घर के बगल में काफी जगह भी मौजूद है। लेकिन विभाग और कितने घटना के इंतजार में है, यह पता नहीं चल पा रहा है।
पीड़ित ने उच्च अधिकारी से ट्रांसफाॅर्मर हटवाने की मांग किया है। अधिशासी अभियंता मेंहदावल पीके गुप्त ने कहा कि संबंधित अवर अभियंता को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया जाएगा। नियम संगत तरीके से समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।