फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dangerous cut made on the highway, do not take life anywhere

हाईवे पर बने खतरनाक कट, कहीं ले न लें जान

Sat, 15 Oct 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dangerous cut made on the highway, do not take life anywhere
कांटे क्षेत्र के जिगिना के पास कट को पार करते लोग। - फोटो : KHALILABAD
हाईवे पर बने खतरनाक कट, कहीं ले न लें जान
विज्ञापन

बेरोकटोक लोग पार कर रहे हाईवे, सुरक्षा के इंतजाम नहीं
ढाबे, होटलों के किनारे बेरोकटोक खड़े हो रहे बड़े वाहन
संतकबीरनगर। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह खतरनाक कट बन गए हैं। इससे होकर लोग बेरोकटोक हाईवे पार कर रहे हैं। यही नहीं ढाबों व होटलों के आसपास बड़े वाहन भी खड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी चूक दुर्घटना का कारण बन सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमारहमत से मगहर ब्रिज तक जिले की सीमा पड़ती है। इसके बीच में लोगों ने अपनी सुविधा के लिए जगह-जगह कट बना दिए हैं। नेशनल हाईवे के दोनों किनारे पर टीन के बैरियर भी लगा दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति या पशु क्रास कर सीधे हाईवे पर न आ सके, लेकिन कई स्थानों पर लोगों ने इस बैरियर को भी हटा दिया है।
खलीलाबाद के भुजैना, नेदुला व सरैया चौराहा, कांटे, डीघा बाईपास, मगहर सहित कई अन्य स्थानों पर आने-जाने के लिए हाईवे प्रशासन ने जगह छोड़ी है। यहां से गुजरते वक्त लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कारण यह है कि हाईवे पर वाहन पूरी रफ्तार से गुजरते हैं। कुछ दिनों में कोहरे का प्रकोप शुरू होगा तो समस्या और बढ़ जाएगी, लेकिन हाईवे पर यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

टेमा रहमत से मगहर तक कई स्थानों पर होटल और ढाबे हैं, जहां ट्रक, लारी सहित बड़े वाहन खड़ा किए जा रहे हैं। सड़क पर भी वाहन खड़े कर दिए जा रहे हैं। जबकि निर्देश है सड़क से सटे ढाबे व होटलों के पास वाहन न खड़े किए जाएं। शुक्रवार को ही कांटे के पास भुजैनी चौराहे पर हाईवे क्रास करते समय एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसकी बाद में मौत हो गई थी। इस संबंध में यातायात निरीक्षक बृजेश यादव ने कहा कि हाईवे पर सुरक्षित यात्रा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ढाबे व होटलों के पास सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
हाईवे के किनारे बने होटल, ढाबों के पास सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को हटवाने के निर्देश दिए गए है।
सोनम कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed