फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Danger posed by dry trees and bent electric poles

Sant Kabir Nagar News: सूखे पेड़ व झुके बिजली के खंभों से बना खतरा

Wed, 03 Apr 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Danger posed by dry trees and bent electric poles
तहसील के सामने झुका बिजली का पोल। संवाद
- हवा चलने पर बनी रहती हैं दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में सड़कों के किनारे खड़े सूखे पेड़ व झुके बिजली के खंभे लोगों को डरा रहे हैं। ये इस कदर जर्जर हो गए हैं कि आंधी व तेज हवा चलने पर कभी भी गिर सकते हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ट्यूबवेल कालोनी के पास सूखा पेड़ बना मुसीबत
शहर के ट्यूबवेल कालोनी के पास पेड़ सूख गया है। अगर हवा चलती है तो ये कभी भी गिर सकता है। आसपास के लोग इसे लेकर चिंतित हैं। बावजूद इसके पेड़ को हटाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


मेंहदावल बाईपास के किनारे सूखा पेड़ बना खतरा

मेंहदावल बाईपास के गोरखपुर सर्विस लेन के किनारे सूखा पेड़ सड़क के किनारे है। आसपास के लोग हवा चलने पर डरे रहते हैं। इन्हें पेड़ गिरने का भय सता रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैलानी के पास पेड़ दे रहा हादसे को दावत
शहर के मैलानी के पास सड़क के किनारे लगा पेड़ सूख गया है। जिससे तेज हवा चलने पर कभी भी पेड़ गिर सकता है। इससे लोग डरे हुए हैं। बावजूद इसके पेड़ को हटाने के लिए प्रति कोई गंभीर नहीं हैं।

तहसील के सामने लगा पोल झुका
शहर के नई तहसील के सामने बिजली का पोल लगाया गया है। जिसके सहारे बिजली की आपूर्ति होती है, लेकिन यह पोल झुक गया है। तेज हवा या आंधी चलने पर यह पोल कभी भी गिर सकता है। बिजली निगम का ध्यान इस ओर नहीं है।


हवा चलने पर हिलता है विधियानी में मौजूद पोल
शहर के विधियानी मोहल्ले में सड़क के किनारे लगा बिजली का पोल बहुत झुक गया है। इस मार्ग से होकर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। हवा चलने पर पोल हिलता रहता है। जिससे डर का माहौल बन गया है।

पुरानी तहसील के सामने जर्जर पोल से बना हुआ हैं डर
शहर के पुरानी तहसील के सामने का पोल जर्जर हो गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई हैं। अभी तक इस पोल को बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

एचआर इंटर कॉलेज के सामने भी जर्जर पोल
शहर के एचआर इंटर कॉलेज के सामने लगा बिजली का पोल काफी जर्जर हो गया है। यह पोल मुख्य मार्ग पर है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।


शहर में जर्जर पोल हटाने के लिए कार्य चल रहा है। जहां पर भी पोल जर्जर हैं, उन्हें जल्द ही हटा दिया जाएगा।
- केएन शुक्ला, एसडीओ विद्युत


सड़क किनारे सूखे पेड़ काे हटवाने के लिए जल्द ही कदम उठाया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed