{"_id":"677ac1de574dd6cafd097f29","slug":"danger-of-accident-due-to-illegal-cut-on-highway-in-fog-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126623-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोहरे में हाईवे पर अवैध कट से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोहरे में हाईवे पर अवैध कट से हादसे का खतरा
Sun, 05 Jan 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
नवीनमंडी के समीप हाइवे के अवैध कट को पार करते राहगीर।
संतकबीरनगर। जनपद में हाईवे के अवैध कटों को बंद नहीं किया गया है। जिससे कोहरे में वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है और हादसे की आशंका बनी रहती है। मगहर से लगाय टेमारहमत तक करीब 15 जगहों पर अवैध कट बने हुए हैं। वहीं हाईवे पर लगी रेलिंग भी कई स्थानों पर टूटी गई है। हाल ही में मगहर में एक युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि 19 दिसंबर को नवीन सब्जी मंडी के पास अवैध कट के जरिए सड़क पार करते समय एक महिला की मौत हो गई थी।
बता दें कि टेमारहमत से लेकर मगहर तक जिले की सीमा में लगभग 25 किलोमीटर नेशनल हाईवे का दायरा पड़ता है। इस बीच लगभग 15 स्थानों पर अवैध कट बने हुए हैं। इन कट से होकर लोगों का अक्सर सड़क पार करते हैं। वर्तमान में घने कोहरे के बीच में अवैध कट से लोग अपना जान जोखिम में डालकर हाईवे पार कर रहे हैं। हाईवे पर वाहनों का रफ्तार काफी तेज होता है और चालक झुरमुट निकलने वाले लोग लोगों को नहीं देख पाते। अचानक सामने आने के बाद चालक जब तक सचेत होते हैं तब तक दुर्घटना घट जाती है।
हाईवे पर खलीलाबाद बाईपास ओवर ब्रिज, नवीन सब्जी मंडी, मलोरना, बूधा, डीघा, मगहर समेत तमाम स्थानों पर बने अवैध कट दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। पिछले दिनों बैठक के दौरान डीएम ने अवैध कट को बंद करने के लिए जिम्मेदारों को आदेश दिया था। जिसके बाद भी अभी तक कट को बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन
हाईवे के किनारे खड़े होते हैं भारी वाहन : हाइवे के किनारे होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप के सामने सड़क से सटकर वाहन खड़े होते हैं। संचालक भी इन पर कोई ध्यान नही देते हैं। कोहरे में उक्त स्थानों पर खड़े वाहन दुर्घटना को अक्सर दावत देते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ती है।