{"_id":"6898d93076584f3e090fc189","slug":"cyclist-killed-two-injured-in-collision-with-vehicle-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136823-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो जख्मी
Sun, 10 Aug 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के गुनवतिया पानी टंकी के पास रविवार को सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि उसके साथ के दो अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। धनघटा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी धर्मेंद्र कन्नौजिया ने पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया कि 10 अगस्त को उनके सगे भाई इंदल कन्नौजिया सुबह लगभग 5:30 बजे के आसपास आंबेडकरनगर के कम्हरिया घाट पुल पर नहाने के लिए साइकिल से जा रहे थे। उनके साथ सुनील गुप्ता निवासी ग्राम कोटिया कोलाहल व नागेंद्र बेलदार निवासी ग्राम चौडिया भवन थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर थे।
ग्राम गुनवतिया पानी टंकी के पास सभी लोग अपने बाईं साइड से साइकिल से जाते समय पीछे से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे तीनों लोग को चोटें आईं और उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दोनों लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। धनघटा एसएसआई राम वशिष्ठ ने बताया कि मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।