{"_id":"664bc4c7929a989058004f64","slug":"cyclist-injured-after-being-hit-by-dumper-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114806-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल
Tue, 21 May 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 21 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के डीहवा बाजार में सोमवार की देर शाम डंपर की चपेट में आने से 47 वर्षीय साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
टाडा गांव के मिश्रौलिया टोला निवासी 47 वर्षीय मोहर साइकिल के जरिए राम जानकी मार्ग से होकर धनघटा की तरफ जा रहे थे। जब वह डीहवा बाजार के करीब पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार के साथ आ रहा डंपर उन्हें अपने चपेट में लेते हुए भाग निकला। डंपर के चपेट में आने से साइकिल सवार का पैर फैक्चर हो गया। पास पड़ोस के लोग घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाएं। जहां प्राथमिक उपचार डॉक्टर ने मोहर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।