फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cyclist farmer dies after being hit by sand laden truck

बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत

Mon, 07 Nov 2022 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cyclist farmer dies after being hit by sand laden truck
बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन

साइकिल पर सब्जी लादकर धनघटा मंडी में बेचने जा रहे थे, धनघटा थाने से 50 कदम दूरी पर हुआ हादसा
धनघटा। सोमवार को धनघटा थाने से पच्चास कदम दक्षिण बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
धनघटा क्षेत्र के करमा निवासी 56 वर्षीय राम पलट मौर्य साइकिल पर सब्जी लादकर धनघटा मंडी में बेचने जा रहे थे। वह अभी धनघटा एसडीएम आवास के सामने पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से तेज गति से गुजरे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आनन-फानन घायल को सीएचसी मलौली पहुंचायी, जहां डॉक्टरों ने देखते ही किसानों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर पीड़ित बेटे मनोज कुमार ने थाने पर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। चालक और ट्रक दोनों पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

ट्रक सड़क के किनारे खड़ा न होता तो शायद बच सकती थी किसान की जान
लोगों ने हादसे के लिए थाने के सामने सड़क किनारे लंबे समय से खड़े ट्रक को जिम्मेदार बताया। लोगों का कहना था कि आरटीओ के जरिए ओवरलोडिंग में पकड़ा गया ट्रक लंबे समय से थाने के सामने धनघटा- बिडहर घाट मार्ग पर खड़ा किया गया था। जिसकी वजह से वहां का रास्ता संकरा हो गया था और आमने-सामने आने- जाने वाले लोगों को एक- दूसरे के आने जाने की जानकारी नहीं हो पाती थी। सड़क पर खड़ा किए गए ट्रक को हटाए जाने की मांग धनघटा की जागरूक नागरिक पुलिस से कई बार कर चुकी थी, लेकिन पुलिस इस मामले में उदासीन बनी रही। यदि ट्रक सड़क कनारे खड़ा न होता तो शायद राम पलट मौर्य की जान नहीं जाती। हादसा होने के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने लंबे समय से सड़क के किनारे खड़े ट्रक को आखिरकार वहां से हटा ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed