{"_id":"6499d9e128fd69e1fd0cce94","slug":"cultural-activity-khalilabad-news-c-7-1-220401-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ...मिला तू नजर इश्क की बात है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ...मिला तू नजर इश्क की बात है
Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल के परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंचे कबि।संवाद
मेंहदावल। डीएवी इंटर कॉलेज में रविवार की देर शाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।
सम्मेलन की शुरुआत वरिष्ठ कवि राजेंद्र बहादुर सिंह उर्फ हंस के जरिये मां शरण में बुला लो अगर हो सके, हमको अपना बना लो अगर हो सके, की वंदना के साथ हुई। कवि बद्र मेंहदावली ने मिला तू नजर, इश्क की बात है, ए पिला तू जहर इश्क की बात है, की कविता प्रस्तुत की। अंबर बस्तवी ने उसने वफा के बदले यह सिला दिया, पहले हंसाया खूब फिर हंसा के रूला दिया प्रस्तुत की।
युवा कवि रविकांत पांडेय ने हर एक घर से कोई घर निकले तो कोई बात हो, प्यार को बांटता निकले शहर तो कोई बात हो कविता प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। अध्यक्षता कर रहे गिरिराज सिंह ने विश्व गुरु की राह में रोड़ा कुछ देस व विदेशी हाथ, नीचा दिखाने के लिए आप सभी लोग एक साथ राजनीतिक कविता प्रस्तुत की।
कवि सम्मेलन में क्षेत्रीय कवि ब्रह्मनाथ पांडेय ने भी कविताएं प्रस्तुत कीं। संचालन कवि छेदीलाल वर्मा ने किया। इस अवसर पर बलवंत प्रताप नारायण सिंह, मोहरनाथ मिश्र, परदेसी निषाद, राधेश्याम यादव, राजेश मृदुल आजमगढ़ी, सूर्य नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।