फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cultural activity

Sant Kabir Nagar News: चौका आरती के साथ गुरू दीक्षा कार्यक्रम हुआ

Mon, 05 Jun 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
मगहर। संत कबीर की 625वीं जयंती के अवसर पर रविवार की देर शाम श्रद्धालुओं ने चौका आरती और दीक्षा लेने के साथ ही गुरुपूजा की। उसके बाद विधि विधान से कबीर जयंती उत्सव कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस मौके पर उपस्थित संतों के निर्गुण भजन से पूरा माहौल कबीरमय हो गया।
विज्ञापन

कबीर जयंती पर विभिन्न शहरों, प्रांतों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने कबीर की जयंती में भाग लिया। चौका आरती के दौरान लोगों के दीक्षा के मौके पर श्रद्धालु भक्तजनों को संबोधित करते हुए महंत विचार दास ने कहा कि बिना गुरु दीक्षा के मानव शरीर अधूरा माना गया है। मनुष्य जब गुरु दीक्षा प्राप्त कर लेता है तो उसे गुरु से अलौकिक ज्ञान प्राप्त होता रहता है। इसके बाद व्यक्ति के जीवन में बदलाव आने लगता है। इसलिए सद्गुरु कबीर ने कहा है कि निराकार ब्रह्म को ही गुरु मानकर उनके जरिये दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए जीवन के झंझावात से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कबीर के अनुयायी भक्तों ने चौका आरती के दौरान कलश स्थापित कर नारियल, फल, पान का पत्ता, धूप, दीप से पूजन आदि करने के बाद महंत विचार दास से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, केशव दास, अरविंद दास शास्त्री, डॉक्टर राकेश सिंह, संपूर्णानंद त्रिपाठी, भोलू सिंह, सभासद अवधेश सिंह, विजय तिवारी, विनोद दास, वैद्य रामसरन दास, ओमप्रकाश निर्भीक, संत आनंद दास, रतन साहेब, पुजारी शांति दास, गुलाम हुसेन, मुश्ताक उर्फ मुन्ना खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
कबीर भजन का भक्तों ने उठाया लुत्फ
मगहर। सद्गुरु कबीर के 625वें प्राकट्य दिवस पर कबीर समाधि परिसर में देर शाम कबीर भजन का आयोजन महंत विचारदास के सानिध्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कबीर भक्तों ने कबीर भजन का लुत्फ लिया और भक्ति रस में झूमते रहे।

कार्यक्रम में कबीर भजन की शुरुआत डॉक्टर हरिशरण शास्त्री ने अपने भजन आवा चली सद्गुरु के द्वार... से की। इस मौके संत केशव दास, संत अरविंद दास शास्त्री, महंत राम लखन दास उर्फ लाल बाबा, संपूर्णानंद त्रिपाठी, बीरेंद्र यादव, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, अवधेश सिंह, विनोद दास, वैद्य रामसरन दास, प्रमोद गुप्त, नागेंद्र कुमार, कल्पनाथ दास, रविप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed