{"_id":"646919de1c04e11c7901fdd4","slug":"cultural-activity-khalilabad-news-c-7-1-174725-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सम्मान समारोह में 137 प्रतिभागी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सम्मान समारोह में 137 प्रतिभागी हुए सम्मानित
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सत्र 2021-22 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 27 छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विनोद कुमार रूंगटा ने कहा कि इस महाविद्यालय को संचालित हुए 55 वर्ष से अधिक समय हो चुका है, और यहां से निकलीं प्रतिभाएं देश के कोने-कोने में फैली हैं। जिले का नाम रोशन कर रही हैं। हमारी छात्रों से यही अपेक्षा है कि इस महाविद्यालय से निकला हर छात्र इतना अनुशासित और चरित्रवान हो कि समाज में महाविद्यालय अपनी अलग छवि बना सके। वरिष्ठ समाजसेवी सुधा रूंगटा ने कहा कि इस समारोह में छात्राओं की भारी संख्या शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि महाविद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा के साथ- साथ महिला सशक्तीकरण करने में भी सफल है।
21वीं शताब्दी ज्ञान की शताब्दी है और छात्राएं शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकती हैं। प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि सत्र 2021-22 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 27 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्नातक स्तर पर चार संकायों के कुल आठ छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर 10 विषयों के कुल 19 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसी के साथ सत्र 2022-23 में महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के जरिये कराई गई भाषण प्रतियोगिता में अंबेश पांडेय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में साधना यादव, स्वरचित काव्य में बैद्यनाथ, लोक गीत में अपर्णा त्रिपाठी, वाद विवाद में अंबेश पांडेय, लोकनृत्य में प्रियंका पांडेय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 110 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित भारती व धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत राव ने किया।
इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. विजय कृष्ण ओझा, प्रो. गणेश श्रीवास्तव, प्रो. प्रताप विजय कुमार, प्रो. राजेश मिश्र, प्रो. दिनेश गुप्ता, प्रो. विजय राय, डॉ. अमर सिंह गौतम, डॉ. पूर्णश नारायण सिंह, विनय सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र, नेहा सिंह, डॉ. संध्या राय, डॉ. मनोज मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।