फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Crowds thronged vehicles on Raksha Bandhan, causing travel disruptions and a traffic jam in Mahuli.

Sant Kabir Nagar News: रक्षाबंधन पर गाड़ियों में रही भीड़, आगवागमन में हुई परेशानी, महुली में लगा जाम

Sat, 29 Aug 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged vehicles on Raksha Bandhan, causing travel disruptions and a traffic jam in Mahuli.
खलीलाबाद में बस में सवार होतीं महिलाएं व अन्य। संवाद
संतकबीरनगर। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को बसों व अन्य सवारी गाड़ियों में काफी भीड़ देखने को मिली। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा के चलते भी भीड़ ज्यादा नजर आई। खलीलाबाद में अपने गंतव्य तक जाने के लिए लोग गाड़ियों का इंतजार करते नजर आए। यही हाल जिले के अन्य स्थानों पर भी रहा। महुली में तो भीड़ अधिक होने के कारण कस्बे में जाम लग गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

खलीलाबाद में मेंहदावल बाईपास से बस्ती, गोरखपुर, मेंहदावल और धनघटा जाने के लिए लोग परेशान रहे। गोरखपुर जाने के लिए खड़े सुनील, आकाश और रविंद्र ने बताया कि हमें गोरखपुर में बहन के घर जाना है। सवारी के लिए काफी देर से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस आने के साथ ही भर जा रही है। यही हाल बाकी सवारी गाड़ियों का भी है।
विज्ञापन

इसी तरह मेंहदावल जाने के लिए खड़ी सुनीता, रिंकी व गुड्डी ने बताया कि बसों में काफी भीड़ चल रही है। गाड़ियां आते ही भर जा रही हैं। काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं। हमारी कोशिश किसी तरह अपने घर पर पहुंचने की है। यही हाल बस्ती रूट का भी रहा। लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए परेशान थे लेकिन भीड़ अधिक होने पर चलते उन्हें जल्दी गाड़ियां नहीं मिल पा रही थीं। किसी तरह लोग इंतजार के बाद गाड़ियों में सवार होकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुली में शुक्रवार को सुबह से ही महुली-नाथनगर और मुखलिसपुर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार त्योहार के कारण बाजार में भीड़ ज्यादा थी। सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। महुली खास से नाथनगर कस्बे और दक्षिण तिराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे राहगीरों और राखी बंधवाने जा रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
इसी जाम के दौरान नाथनगर कस्बे में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जाम में फंसे वाहनों को निकालने को लेकर विवाद बढ़ गया। महुली खास में जाम की समस्या नई नहीं है। इससे पहले भी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था लेकिन दुकानदारों द्वारा दोबारा सड़क तक अतिक्रमण करने से फिर से यही स्थिति बन गई है।
यह मार्ग धनघटा तहसील मुख्यालय को भी जोड़ता है, इसलिए यहां आवाजाही हमेशा ज्यादा रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्योहार के दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर स्थायी कार्रवाई की मांग की है।

------------------------------
महुली कस्बे की सड़क पर कई लोग गिरकर घायल
महुली। कस्बे के दक्षिण चौराहे पर महुली-झिंगुरापार मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को अंदाजा ही नहीं लग पा रहा है कि सड़क में गड्ढा कहा है। रक्षाबंधन के दिन भीड़ के चलते इसी खराब सड़क पर फिसलकर कई लोग गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की बदहाली किसी को दिखाई नहीं दे रही है। महुली कस्बा जिले के दक्षिणांचल का आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा कस्बा है, फिर भी यहां की मुख्य सड़क की हालत बेहद दयनीय है। आए दिन लोग इस पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कस्बा निवासी आशीष दुबे, दिलीप दुबे, विनोद मौर्य, राजू गौड़, मनोज यादव, विपुल बाबा आदि ने बताया कि इस सड़क को लेकर कई बार प्रदर्शन और शिकायत की जा चुकी है लेकिन स्थिति सुधरने के बजाय और खराब होती जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed