{"_id":"69adb792f8f6a386fa023e8a","slug":"crowd-of-patients-suffering-from-cold-cough-skin-and-sugar-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147122-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्दी जुकाम, खांसी, स्किन और शुगर के मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्दी जुकाम, खांसी, स्किन और शुगर के मरीजों की भीड़
विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में जन आरोग्य मेले में लगी भीड़-संवाद
संतकबीरनगर। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें ज्यादातर मरीज खांसी, पेटदर्द, शुगर, बीपी, सास और बुखार से पीड़ित रहे। साथ ही 222 मरीज स्किन, बुखार के 42, शुगर के 127, सास से संबंधित 143 मरीज पहुंचे। 22 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले। जिन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। तीन मरीजों की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में कुल 1208 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई।
उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर इलाज कराने सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंची। इसमें सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इसके साथ ही स्किन की समस्या और ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली। स्वास्थ्य जांच कराने आए आयशा, रूकसाना, राम प्रताप, विजय आनंद आदि ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार आ रहा है, जिसे दिखाने आए थे।
मेले में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि 129 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगाया गया। यहां 41 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 1208 मरीजों का इलाज हुआ है। तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
0000000000000000
एक सप्ताह से खांसी और हल्का बुखार था। जिसे दिखाया और कुछ जांच की। इसके साथ दवा दी है और पांच दिन बाद एक बार फिर दिखाने के लिए कहा है।
-मनोज कुमार, बेलवनिया
00000000000
पांच दिनों से सर्दी और बुखार है, दवा खाया था पर आराम नहीं मिला। शिविर में दिखाने आए थे। यहां पर पांच दिन की दवा दी है। इसके साथ ही सावधानी बरतने को कहा है।
- जितेंद्र, निवासी कांशीराम आवास