फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Crowd increased in trains and buses due to Chhath festival, travel difficult

Sant Kabir Nagar News: छठ पर्व के चलते ट्रेनों-बसों में बढ़ी भीड़, सफर मुश्किल

Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Crowd increased in trains and buses due to Chhath festival, travel difficult
मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।
संतकबीरनगर। दीपावली के बाद छठ पर्व के चलते ट्रेनों व बसों में भीड़ बढ़ गई है। सफर मुश्किल हो गया है। जनरल कोच में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसी ही स्थिति बसों में भी है। बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लोकल रूटों के यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छठ पर्व की शुरूआत शुक्रवार से हो रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग छठ पर्व मनाने के लिए मुंबई, दिल्ली, लुधियाना, कानपुर, लखनऊ आदि स्थानों से लोग घर वापस आ रहे हैं। ट्रेनों का टिकट सस्ता होने के कारण लोग ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन वर्तमान समय में ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों का सफर मुश्किल भरा हो गया है। बृहस्पतिवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ दिखी। जिन लोगों के पास कन्फर्म टिकट नहीं था, वे लोग परिवार के साथ जनरल कोच में चढ़ने के लिए मशक्कत करते दिखे। यह स्थिति अप व डाउन ट्रेनों में देखने को मिली। बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे मानवेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही है। कन्फर्म टिकट भी नहीं मिला। जनरल कोच में बमुश्किल चढ़ पाया हूं। दूसरी तरफ, खलीलाबाद के मेहदावल बाईपास के बस स्टैंड पर भी बस पकड़ने के लिए भीड़ दिखाई दी। लोगों को घंटों बसों का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। कारण यह बताया गया कि जो बसें आ रही है, वह भरी आ रही है, जिससे परिवार के साथ बस में प्रवेश कर पाना मुश्किल हो गया है। यहां मिले महेश कुमार, दिलीप आदि ने बताया कि लखनऊ जाना है, लेकिन बस में जगह नहीं मिल पा रही है। कई बस छोड़नी पड़ी है। यही नहीं लोकल यात्रियों को बस चालक बैठाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में एआरएम बस्ती आयुष भटनागर ने कहा कि बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। चालकों को बस स्टैंड पर लोकल सवारियाें को भी बैठाने के निर्देश दिए गए हैं।

मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।

मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।

मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।

मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।

मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।

मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed