{"_id":"6550de32e401a6a11e0995b0","slug":"crowd-gathered-on-diwali-and-traffic-system-failed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-5456-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दीपावली पर उमड़ी भीड़ तो फेल हो गई यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दीपावली पर उमड़ी भीड़ तो फेल हो गई यातायात व्यवस्था
Sun, 12 Nov 2023 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर जाम से जूझते राहगीर।
संतकबीरनगर। दीपावली के पर्व पर रविवार को शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते सुबह से लेकर देर रात तक शहर जाम से जूझता रहा। लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। यातायात व्यवस्था फेल नजर आई। हालांकि, प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी लगातार भ्रमण करते नजर आए।
दीपावली पर्व पर सुबह से लोग खरीदारी के लिए शहर पहुंचने शुरू हो गए। बरदहिया बाजार कपड़ा मंडी में काफी भीड़ रही। लोग पसंद के कुर्ता, शर्ट, जिंस, बच्चों के कपड़े आदि खरीदते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मशक्कत करते दिखे। ऐसी ही स्थिति आजाद चौक पर देखने को मिली। दिनभर यहां जाम के हालात बने रहे। शाम होते ही जाम की समस्या और गंभीर हो गई। वजह यह रही कि शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु समय माता मंदिर पर दीप जलाने और पूजा करने के लिए पहुंच गए। शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बैंक चौराहा भी जाम से जूझता रहा। पटरियों पर दुकानें सजी होने और सड़क तक वाहन खड़े होने से घंटों जाम लगा रहा।
00
शहर में भ्रमण करती रहीं एंबुलेंस
शहर में आपात स्थिति के मद्देनजर प्रशासन सतर्क रहा। एंबुलेंस की गाड़ी शहर में भ्रमण करती रही। हालांकि शाम तक किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना नहीं हुई।
00
जिला अस्पताल में सतर्क रहे चिकित्सक
दीपावली पर्व पर आग की घटनाओं की आशंका से जिला अस्पताल में 20 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही इमरजेंसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर युक्त सात बेड अतिरिक्त लगाए गए हैं। चिकित्सक भी पूरी तरह से मुस्तैद और सतर्क रहे। हालांकि शाम तक अस्पताल में कोई आग की घटना से संबंधित मरीज नहीं पहुंचा था। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की गई है।
विज्ञापन
00
अग्निशमन की गाड़ी रही तैनात
शहर के मेंहदावल बाईपास और जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर जहां पटाखे की दुकानें लगी है, वहां अग्निशमन की गाड़ी तैनात रही। डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीओ सदर दीपांशी राठौर, एसडीएम सदर शैलेश दूबे आदि लगातार भ्रमण कर जायजा लेते रहे।