फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Crowd gathered for shopping, city jammed

खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, शहर में लगा जाम

Sat, 22 Oct 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for shopping, city jammed
मेंहदावल चौराहे के पास लगा जाम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, शहर में लगा जाम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनतेरस पर खरीदारी के लिए शनिवार को शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। इस कारण शहर में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद भी देर शाम तक लोग परेशान रहे।
धनतेरस पर्व पर खलीलाबाद सहित विभिन्न बाजार में सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए आने लगे थे। दोपहर बाद भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग कोरोना संक्रमण को लेकर बेफिक्र नजर आए। खलीलाबाद के गोला बाजार, बैंक चौराहा, त्रिपाठी मार्केट, आजाद चौक व बरदहिया बाजार में भीड़ ज्यादा रही।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी भीड़ रही। मेंहदावल, बखिरा, सेमरियावां, नाथनगर, धनघटा, नंदौर आदि बाजारों से भीड़ दिखी। शाम के समय भीड़ ज्यादा रही। वाहन से आने वालों को वाहन खड़ा करने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। टीआई बृजेश यादव ने बताया कि 23 और 24 अक्तूबर को सुबह आठ से रात दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed