{"_id":"5ccf28d8bdec2207657b8917","slug":"crossing-mercury-40-people-get-annoyed-with-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 40 के पार, लोग गर्मी से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 40 के पार, लोग गर्मी से परेशान
Sun, 05 May 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 05 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पारा 40 के पार, लोग गर्मी से परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रचंड गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में तेज धूप व लू के थपेड़ों के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा था। लोग गर्मी और लू से बचने के लिए मुंह पर गमछा बांधकर चलने को मजबूर है।
उड़ीसा के तटीय इलाकों में आए तूफान के चलते दो दिनों तक मौसम में थोड़ी नरम रही, लेकिन रविवार को एक बार फिर पारा चढ़ गया और लू चलने लगी। इसका असर यह रहा कि दस बजे के बाद ही सड़कों पर लोगों की भीड़ कम होने लगी। दोपहर करीब एक बजे तो शहर की प्रमुख सड़कों पर भी भीड़ गायब हो गई। मोती चौराहे से आगे सड़क पर सन्नाटा जैसे हालात थे। लोग गर्मी से इधर कदर परेशान रहे हैं खुद को घरों में कैद कर लिया। जिनको बहुत जरूरी था, वह निकले पर मुंह पर गमछा बांधकर। गर्मी के कारण पशु पक्षी भी बेहाल दिखे। जहां छाया दिखाई दिया वही पशुओं का जमावड़ा हो गया। छोटे-छोटे बच्चे तो तालाब और पोखरे में नहाकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत प्रत्याशियों व समर्थकों को उठानी पड़ी। कार्यकर्ता गर्मी से बेहाल रहे।