{"_id":"65d1065a82e35d6076031637","slug":"crops-getting-ruined-due-to-blocked-drains-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-109957-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाली अवरुद्ध होने फसल हो रही बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाली अवरुद्ध होने फसल हो रही बर्बाद
Sun, 18 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
- शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कर रहे अनदेखी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नंबर पांच में स्थित नाली को कुछ लोगों ने अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे नाली का गंदा पानी खेत में गिर रहा और फसल खराब हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है।
पीड़ित ग्रामीण साधुशरण ने अधिशासी अधिकारी से शिकायत करते हुए टूटी नाली ठीक कराने और अवरुद्ध नाली को खुलवाकर जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग किया है। जसवाल भरवलिया निवासी साधू शरण ने बताया कि गांव में स्थित दुर्गा मंदिर के निकट ही उनका खेत है। खेत के बगल से होकर सार्वजनिक नाली भी जा रही है। खेत के निकट नाली क्षतिग्रस्त है, जबकि नाली को आगे कुछ लोगों ने मिट्टी पाटकर अवरुद्ध कर दिया है। इस बजह से नाली का गंदा पानी आगे बहने के बजाए विगत एक माह से उनके खेत में ही जा रहा है। इससे उनके खेत की फसल बर्बाद हो रही है। इसकी शिकायत वार्ड सभासद व अधिशासी अधिकारी से की गई थी। मौके पर जाकर संबंधित लोगाें ने स्थलीय जांच भी किया था, लेकिन अब तक इस मामले में कोई भी समाधान नही मिल सका है। उन्होंने मांग किया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए।