फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Crooks will be in jail or will leave the district: SP

जेल में होंगे बदमाश या जिला छोड़ देंगे : एसपी

Sat, 14 Jan 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Crooks will be in jail or will leave the district: SP
नवागत एसपी सत्यजीत गुप्ता। - फोटो : KHALILABAD
जेल में होंगे बदमाश या जिला छोड़ देंगे : एसपी
विज्ञापन

एक्शन मोड़ में दिखेगी पुलिस, जनता से बनाएगी बेहतर संवाद
महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई होगी
संतकबीरनगर। नवागत एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर अपराधों पर लगाम लगाएंगे। बदमाश जेल में होंगे या जिला छोड़ देंगे। हर छोटी सूचना का पुलिस संज्ञान लेगी। मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर प्रभावी कार्रवाई करेगी।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने प्रारंभिक शिक्षा गृह जनपद बलिया से हासिल की है। गाजियाबाद से बीटेक भी हैं। वर्ष 2010 से 2017 तक पावर ग्रिड कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड गुजरात में सेवा दे चुके हैं। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस हैं। इसके पूर्व बिजनौर, रामपुर, कानपुर में सेवा दे चुके हैं। इसके पूर्व में आगरा में डीसीपी कमिनश्नरेट के पद पर कार्यरत रहे।
विज्ञापन

जिले में बतौर एसपी उनका पहला चार्ज है। उन्होंने बताया कि जनता दर्शन और जन संवाद उनकी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। कमजोरों और पीड़ितों की मदद पुलिस करेगी। अराजकतत्वों, गुंडा, माफिया और बदमाशों के साथ पुलिस पूरी सख्ती करेंगी। महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में कदम उठाएंगे। कोर्ट में प्रभावी पैरवी कराकर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। रात्रि गश्त और चेकिंग बढ़ा कर चोरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। संगठित होकर अपराध करने वालों पर पुलिस की तगड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed