{"_id":"5b3d0ab94f1c1b02278b47b5","slug":"youngman-dead-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हड़िया गांव में करंट से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हड़िया गांव में करंट से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी मृतक दशरथ के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहर। मेंहदावल क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में बुधवार की सुबह छत पर पानी डालते समय बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कुल्हड़िया निवासी दशरथ (38) पुत्र रामहरख के मकान की छत में रिसाव हो रहा था। उन्होंने छत का लेपन कार्य करवाया था।
उसकी मजबूती के लिए बुधवार सुबह वह छत पर पानी डाल रहे थे। उनकी पत्नी नीचे से पानी दे रही थीं। परिजनों ने बताया कि तार की चपेट में आने पर तेज आवाज हुई। आवाज सुन पत्नी शोर मचाने लगी। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। उसके बाद विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद भी कोई विद्युत कर्मी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने इसकी सूचना नायब तहसीलदार मेंहदावल के साथ एसओ को भी दी। चार घंटे इंतजार के बाद भी जब कोई नही पहुंचा तो मृतक के भाई शंकर ने थाने पर जाकर विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
घटना की सूचना पर नायब नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह, नायब दरोगा कैलाश यादव, कानूनगो राम प्रकाश मिश्रा, लेखपाल अंबरीष मणि पहुंचे। नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।
बिजली विभाग के एसडीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की घटना की सूचना है। तार को हटाने का इंतजाम किया जाएगा और विभाग से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।