फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young man dead due to dog bite

कुत्ते के हमले में घायल युवक की मौत

Tue, 08 May 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
young man dead due to dog bite
शनिचरा बाबू गांव में मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के शनिचरा बाबू गांव में एक माह पूर्व कुत्ते के हमले में घायल हुए युवक की सोमवार की रात दौरान मौत हो गई। युवक के मौत से परिजन सहम गए। पत्नी का हाल देख कर मौके पर जुटे लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन


शनिचरा बाबू निवासी 27 वर्षीय रमेश चंद्र पुत्र राम स्वारथ गांव के तिराहे पर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। 12 अप्रैल को वह रात में अपने कमरे में सो रहा था। अचानक कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर रमेशचंद्र जैसे ही कमरे से बाहर निकले, एक कुत्ते ने उनके ऊपर हमला कर दिया। कुत्ते के हमलेे से चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजन रमेशचंद्र को पहले सीएचसी नाथनगर ले गए।
विज्ञापन


सोमवार को गोरखपुर के अस्पताल से रेफर होने पर परिजन युवक को पीजीआई लखनऊ ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद छुट्टी दे दी। परिजन उन्हें घर लाए और रात में रमेशचंद्र की मौत हो गई। पति की मौत के सदमे में पत्नी अनीता बेहोश हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद रमेशचंद्र के परिजनों को घर में गूंजने वाली किलकारी का इंतजार था, लेकिन होनी के आगे किसी का बस नही चला। परिजनो की चित्कार सुन मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भर गईं। पिता राम स्वारथ और दो भाई अवधेश और महेश भी दुखी थे। तीन भाइयों में रमेश चंद दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed