फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   year-old angry young man in river

परिवार से नाराज युवक नदी में कूदा

Sat, 11 May 2019 12:18 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 11 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
year-old angry young man in river
परिवार से नाराज युवक नदी में कूदा - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर स्थित कुआनो नदी पुल से शुक्रवार की सुबह एक युवक परिवार से नाराज होकर नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान चुनाव ड्यूटी के लिए खलीलाबाद जा रहे एसओ धनघटा रणधीर मिश्र ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक को नदी से बाहर निकलवाकर उसे अपने साथ धनघटा ले जाकर पूछताछ शुरू की।         
विज्ञापन

  धनघटा क्षेत्र के गोपीपुर निवासी रामदीन यादव के भतीजे की मौत हो गई थी। शुक्रवार को दसवां था। इसमें रामदीन के बेटे उमेश का पूरा परिवार लगा हुआ था। उमेश का छोटे भाई रमेश से किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई थी। इसी बात को लेकर रमेश के पक्ष में पूरा परिवार एकजुट होकर उमेश को फटकार लगाया था। इससे नाराज उमेश सुबह नौ बजे कुआनो नदी के मुखलिसपुर पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। बाद में धनघटा के थानेदार ने युवक के परिजनों को बुलाकर उसे घर भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed