फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Worker's murder in uncle's nephew's dispute

चाचा-भतीजे के विवाद में मजदूर का कत्ल

Mon, 20 Mar 2017 11:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 20 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Worker's murder in uncle's nephew's dispute
असनहरा गांव में मजदूर की मौत के बाद जुटे गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के असनहरा गांव में चाचा-भतीजे के बीच भूमि विवाद में हैंडपंप लगाने गए वृद्ध मजदूर की लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त रेल कर्मी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


 चौकी इंचार्ज कांटे रामभवन यादव ने बताया कि असनहरा गांव निवासी रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से दो साल पहले रिटायर्ड हुए राममिलन पुत्र गोमती और उनके भतीजे राम नरायन पुत्र स्वर्गीय अर्जुन के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। इस मामले में गांव स्तर पर पंचायत हुई थी। पंचायत में तय अपने हिस्से   में मिली जमीन में रामनरायन सोमवार को हैंडपंप लगवा रहे थे। उनके पड़ोसी 67 वर्षीय जीतन राजभर इस कार्य में मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन


कार्य के दौरान राममिलन पक्ष के लोगों ने रामनरायन से कहासुनी कर ली। बीच बचाव में गए जीतन को राममिलन पक्ष के लोगों ने लाठी से सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे जीतन की मौके पर मौत हो गई। जबकि रामनरायन घायल हो गए। घटना पर आस-पास के गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आगे बताया कि सेवानिवृत्त रेलकर्मी राममिलन और उनके बेटे लालमन को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मजदूर के पास सिर्फ एक विवाहिता बेटी है। जो अपने ससुराल में रहती है। सूचना पर बाद में एएसपी अशोक वर्मा और कोतवाल कमला यादव भी पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि मृतक के भतीजे इंदल पुत्र कालीदीन ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर राममिलन, उसके बेटे लालमन और राजेंद्र शर्मा पुत्र नरायन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed