Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl dies in leopard attack in Nepal

Bahraich News: नेपाल में तेंदुए के हमले में बालिका की मौत

Thu, 26 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 26 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Girl dies in leopard attack in Nepal
बिछिया। भारत सीमा से सटे नेपाल के बरदिया जिले के राजापुर में मंगलवार शाम तेंदुआ घर के आंगन में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को जबड़े में दबोचकर उठा ले गया। परिजनों ने तलाश की तो घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। घटना के बाद से गांव में दहशत है। नेपाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


राजापुर गांव जंगल से सटा है। यहां से कुछ दूरी पर खाता कॉरिडोर है, जिसके जरिये कतर्नियाघाट सेंक्चुरी और नेपाल के रॉयल बरदिया नेशनल पार्क के वन्यजीव जंगल में आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


राजापुर नगरपालिका-10 के मजहारा निवासी कमला सिंह ठकुरी (12) मंगलवार शाम घर के आंगन में खेल रही थी। परिवार के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। उसी दौरान दबे पांव पहुंचे तेंदुए ने कमला को जबड़े में दबोच लिया और जंगल के पास झाड़ियों में घसीट ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की चीख सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुआ उसे ले जा चुका था। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो घर से करीब 300 मीटर दूर उसका शव मिला। यह देख परिजन बिलख पड़े।

सूचना पर नेपाल पुलिस और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। बरदिया जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक रेशम बोहरा ने बताया कि तेंदुआ बालिका को खींच ले गया था। तलाश के दौरान घर से करीब 300 मीटर दूर पश्चिम-दक्षिण दिशा में उसका शव मिला। लोगों को सतर्क करते हुए इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।



राजापुर इलाके में तेंदुए के हमले में बालिका की मौत दूसरी घटना है। इससे पहले आठ अक्तूबर को राजापुर नगरपालिका-3 के तिघरा निवासी 42 वर्षीय मंगल थारू की भी तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed