Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assault after breaking into a house; FIR registered against five people

Meerut News: घर में घुसकर मारपीट, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 26 Nov 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Assault after breaking into a house; FIR registered against five people
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे अजराड़ा निवासी इमदाद अपनी गाड़ी गेट पर खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान बाबर बाइक पर सवार होकर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने उसे गाली देने से मना किया तो वह भुगत लेने की धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर बाद ही आरोपी बाबर, राशिद, नवेद, जावेद और समीर साथ उसके घर में घुस आया और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। इस तरह हुए हमले से वह और उसका परिवार सहम गया। पीड़ित ने थाना मुंडाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed