फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women came with sticks against alcohol

शराब के खिलाफ लाठी लेकर निकलीं महिलाएं

Fri, 15 Jan 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Fri, 15 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
हैंसर। ‘कच्ची शराब न पीने देेंगे और न तो गांव में बेंचने देंगे’। इस संकल्प के साथ भैंसाखूट गांव की महिलाओं ने बुधवार रात लाठी लेकर बेचने वालों के घर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


उनका गुस्सा देखकर शराब पीने वाले और बेंचने वाले भाग खड़े हुए। इस दौरान गुस्साई महिलाओं ने धंधेबाजों को दोबारा शराब न बेंचने की चेतावनी दी।

दरअसल, मंगलवार रात एक शख्स की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में चर्चा फैल गई कि उसकी मौत का कारण कच्ची शराब का सेवन है। कुछ गांव में कच्ची शराब लाकर बेंच रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर बुधवार की रात करीब आठ बजे गांव की महिलाएं मृतक के घर पहुंची और लोगों साथ लाठी-डंडे लेकर कच्ची शराब बेचने वालों के अड्डे पर पहुंच गईं। जब महिलाएं वहां मौजूद शराब के शौकीनों की जब खैर-खबर लेनी शुरू की तो पीने वाले भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बेचने वालों का गैलन तोड़ डाला और उन्हें चेतावनी दी कि अगर अब कच्ची शराब बेचने का धंधा किया तो अंजाम बुरा होगा।

महिलाओं का यह कदम जहां क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वही लोग पुलिस और आबकारी विभाग     को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

इस संबंध में ग्राम प्रधान के पति परशुराम ने बताया कि उनके गांव में शराब नहीं बनती है। गांव के एक व्यक्ति की मौत के बाद कुछ महिलाओं ने बाहर से शराब लाकर बेचने वालों के अड्डे पर तोड़ फोड़ की है।


एसओ ने बताया कि भैंसाखूट में कच्ची शराब का निर्माण नहीं होता है। यदि बिक्री हो रही होगी तो वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब से किसी की मौत होने की कोई सूचना नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed