फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vicious criminals caught with tama

शातिर अपराधी तमंचे के साथ पकड़ा गया

Wed, 08 May 2019 12:42 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 08 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vicious criminals caught with tama
शातिर अपराधी तमंचे के साथ पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। बनकसिया पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने एक शातिर अपराधी को करमैनी घाट के पास पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से तमंचा व दो कारतूस मिला। उसके खिलाफ कई जनपदों में लूट व चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बनकसिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला और कांस्टेबल रमेश मिश्रा, अविनाश व दुर्गेश ठाकुर गश्त पर थे। एक गोपनीय सूचना के आधार पर इन लोगों ने करमैनी घाट से सोनौरा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। इसी दौरान बाइक से आते एक संदिग्ध युवक को  रोककर पूछताछ की गई। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए युवक शशिकांत उर्फ गोलू भट्ट निवासी घघसरा बाजार थाना सहजनवां के पास से देशी तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। जिस बाइक से जा रहा था उसका कोई पेपर भी नहीं था। पूछताछ में उसने खलीलाबाद कोतवाली समेत कई जिलों में अपराधिक वारदात की बात कही है। खलीलाबाद कोतवाली में भी आरोपी के खिलाफ लूट व चोरी के अपराध पंजीकृत होने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed