{"_id":"5b006a2c4f1c1b5c798b5387","slug":"two-dead-in-separate-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हादसों में किसान समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
जंगल उन के बालूअरा गांव निवासी मृतक राम कृपाल के गमगीन खड़े परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर/मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अलग-अलग हादसे में एक किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली घटना शनिवार को नवीन मंडी के पास घटित हुई। जंगलऊन बलुउरा गांव निवासी राम कृपाल (45) साइकिल से सब्जी बेचने नवीन मंडी जा रहे थे।
जैसे ही वह नवीन मंडी के निकट पहुंचे ही थे, उसी समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूूसरी घटना शुक्रवार की रात रैना पेपर मिल के पास घटित हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से धौरहरा गांव निवासी साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी सुभाष पुत्र राजेंद्र (25) अपनी साइकिल से पेपर मिल के सामने बने कट मार्क को क्रास करते वक्त किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिसकी वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचित करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।