फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two booked in dowery death

पति-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस 

Wed, 31 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
two booked in dowery death
महिला की माौत ‌पर राोते परिजन। ‌ - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर।। कोतवाली क्षेत्र के सियरा सांथा गांव निवासी एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ सोमवार को दहेज हत्या का केस दर्ज किया। महुली क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी विनोद पाल पुत्र विश्वनाथ पाल का आरोप था कि उन्होंने अपनी बेटी अमृता की शादी सात मई 2014 को कोतवाली क्षेत्र के सियरा सांथा गांव निवासी कृष्ण सिंह पुत्र दिनेश सिंह के साथ की थी। 
विज्ञापन


विदाई के बाद बेटी ससुुराल गई। ससुराल जाने के एक माह बाद ही पति और ससुर दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। इस बात की जानकारी जब बेटी ने दी तो ससुराल वालों से गरीबी का रोना रोया और काफी अनुनय विनय किया। आरोप था कि दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने से ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 18 अगस्त को बेटी ने फोन पर बताया कि उसके ससुर और पति ने उसे बुरी तरह से मारापीटा है।19 अगस्त को बेटी अमृता को गर्भपात हुआ और वह मर गई। 
विज्ञापन


आनन फानन में पति और ससुर ने उसकी बेटी की लाश को भी जला दिया था। जिसकी वजह से बेटी का मुंह भी नहीं देख पाया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी पति कृष्ण सिंह और ससुर दिनेश सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सीओ आर के सिंह को मिली है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed