{"_id":"57cdad504f1c1baa30318307","slug":"trying-to-raped-teenager-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
sant kabir nagar
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के घर में घुस कर रविवार की शाम को उसके गांव का ही एक युवक जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध पर किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ सोमवार को छेड़छाड, दलित उत्पीड़न एवं पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी रविवार की शाम घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत में काम करने चले गए थे। बेटी को अकेली घर पर देख कर गांव का ही जितेंद्र उसके घर में घुस गया और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। अपने बचाव में बेटी जब शोर मचाने की कोशिश की तो युवक उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चाकू के बल पर जबदस्ती करने लगा। विरोध पर आरोपी ने बेटी के कपड़े भी फाड़ डाले।
किसी तरह बेटी ने शोर मचाया तो बगल का एक युवक मौके पर पहुंच गया, जिसे देखते ही आरोपी भाग निकला। एसओ एम पी चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की मां ने जितेंद्र नामक आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड, दलित उत्पीड़न और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।