{"_id":"5cc1f893bdec225f412dded2","slug":"truck-killed-two-brothers-aboard-a-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"-ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र में बीएमसीटी मार्ग स्थित कुसुरू खुर्द चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बरडाड़ पिपरी गांव निवासी मोहनलाल के पुत्र बबलू (20) और छोटू (16) सुबह घर का सामान लेने बाइक से चौराहे पर आ रहे थे। बबलू दो दिन पहले मुंबई से आया था। ग्रामीणों ने ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो भाइयों की मौत से बरडाड़ पिपरा गांव और कुसुरू खुर्द चौराहा समेत आसपास के गांवों के लोग गमगीन हैं। भिटवां और नंदौर प्रतिनिधियों के अनुसार बरडाड़ पिपरी गांव निवासी मोहनलाल के पुत्र बबलू और छोटू सुबह साढ़े आठ बजे बाइक से कुसुरू खुर्द चौराहे पर पहुंचे थे। बस्ती की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। चौराहे के लोगों ने ट्रक का पीछा किया और रमवापुर गांव के पास घेरकर रोक लिया। हादसे की सूचना मिलने पर एसओ बखिरा भी फोर्स लेकर पहुंचे और चालक और ट्रक को थाने भेजा। एक साथ दोनों बेटों की मौत की खबर से पिता मोहनलाल बेसुध हो गए। गांव के उदयराज यादव ने बताया कि यह परिवार बेहद आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। बड़ा बेटा रोजी-रोटी के लिए मुंबई गया था और दो दिन पहले ही घर लौटा था। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।